फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मेहनत का पैसा मांगने पर किशोर की पीट-पीट कर हत्या

Thu, 26 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात अपने काम का पैसा मांगने पर एक किशोर की दुकानदार ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पिटाई का विरोध करने पर किशोर के भतीजे के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। वह शव को छिपाने का प्रयास कर रहा था, तभी एक सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मृतक किशोर विमलेश (16) गांव भरतपुर, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर निवासी नेकराम का पुत्र था। वह भतीजे शिवम (13) के साथ श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में लगी राजू निवासी पुरानी मैनपुरी की आइसक्रीम की दुकान पर काम करता था। मेला समाप्त होने के बाद भी दुकान लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले विमलेश ने अपना भुगतान मांगा था, जिसके बाद राजू ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि विमलेश बीमार था और उसका उपचार भी चल रहा था। बीमारी से उसकी मौत हुई है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत अंदरूनी चोटों के कारण होने की बात सामने आई है। उसकी पसली और कूल्हे की हड्डी भी टूटी हुई आई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

पिता ने कई बार घर लौटने को कहा
विमलेश की मौत के बाद उसके पिता नेकराम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि राजू पुत्र को काम करने के रुपये नहीं दे रहा था। जब भी विमलेश से फोन पर बात होती वह पैसे नहीं मिलने की बात कहता था।

राजू ने 24 मई को उसे उसका भुगतान देने का वादा किया था। नेकराम ने बताया कि कई बार उन्होंने विमलेश को काम छोड़कर घर लौट आने को कहा, लेकिन वह अपनी मेहनत की कमाई छोड़ना नहीं चाहता था। अगर उसकी बात मानकर मानकर विमलेश घर लौट चला गया होता तो उसकी जान नहीं जाती।

नाबालिगों से करा रहा था काम
विमलेश की पीटकर हत्या का आरोपी राजू दुकान पर नाबालिगों से काम करा रहा था। विमलेश की उम्र महज 16 साल और शिवम की उम्र महज 13 साल है। शिवम के मुताबिक दुकान कई कम उम्र के बच्चों से काम कराया जा रहा था। नुमाइश में कई अधिकारियों का भी आना जाना होता था। लेकिन कभी  किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें