फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी नहीं कराई तो युवक ने स्कूल में उठाया ऐसा दर्दनाक कदम, सबको कर दिया हैरान

Fri, 11 Aug 2017 04:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
विजय नगर के मिर्जापुर गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। प्रेमिका के साथ शादी करने से परिजनों के इंकार करने पर युवक ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिजनौर के हलदौर का रहने वाले नूरू का बेटा सलीम (25) विजय नगर में अपने नाना मंजूर के पास रहने आया था। मंजूर मिर्जापुर के सिटी पब्लिक स्कूल में चौकीदार हैं और स्कूल के एक कमरे में ही रहते हैं।

बुधवार रात सलीम नाना मंजूर के साथ कमरे में ही सोया था। सुबह नाना सोकर उठे तो सलीम कमरे में नहीं था। नाना उसे ढूंढने बाहर निकले तो पास की एक खाली क्लास में सलीम का शव चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। मंजूर ने आसपास के लोगों और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एसएचओ विजय नगर ने बताया कि सलीम का बिजनौर में ही किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन परिजनों ने शादी कराने से इंकार दिया। इससे वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण यही लग रहा है। जांच के बाद कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें