युवक से मोबाइल पर बात करना और उससे मिलना एक शिक्षिका को महंगा पड़ गया। युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए, वो अब ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बना रहा है।
घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। डेढ़ साल पहले गोंडा के युवक से मोबाइल पर बात करना और उससे मिलना एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका को महंगा पड़ रहा है। युवक ने मिलने के बहाने उसे बुलाया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए।
पढ़ें:- बच्ची से रेप में RJD नेता का बेटा धरा, पीड़िता के शरीर को दांतों से काटा तो सदमे में चली गई मासूम
इसके बाद अब तक वह महिला टीचर के तीन रिश्ते तुड़वा चुका है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। टप्पल क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के अनुसार डेढ़ साल पहले गोंडा के एक युवक से उसकी मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई।