फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो दिखाकर बनाते रहे शिकार

Sun, 25 Nov 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोलकाता के एक पार्लर के अंदर तीन पुरुषों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। यह घटना कोलकाता के तिजाला क्षेत्र की है। कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने कहा कि महिला ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस शिकायत के अनुसार, 'एक आरोपी ने पीड़िता को पार्लर में बुलाया था। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और दो लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। इसके बाद उन दोनों ने भी पीड़िता का दुष्कर्म किया। तीनों ने महिला को धमकी दी थी कि वह वीडियो को वायरल कर देंगे।'

धमकी से डरी हुई महिला का आरोपी वीडियो दिखा-दिखाकर बार-बार दुष्कर्म करते रहे। पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने घटना से संबंधित सबूत इकट्ठा किए हैं। हमारे विशेष अधिकारियों ने पीड़िता से बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें