फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के शादीशुदा पुलिसवाले ने किया लव, सेक्स फिर दिया धोखा

Tue, 12 Sep 2017 03:17 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बिहार पुलिस के पहले से शादीशुदा जवान ने न सिर्फ दूसरी युवती से प्यार किया, संबंध बनाए, बल्कि जब वो गर्भवती हो गई तो शादी तक रचा ली। पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन अब पुलिसवाला उससे दूर भाग रहा है और वे न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, 'बिहार पुलिस के जवान दीपलाल महतो ने जब उससे बातचीत शुरू की तो वह नहीं जानती थी कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। वह उसकी बातों में आ गईं। दीपलाल ने मेरा शारीरिक शोषण किया। जब मैं गर्भवती हो गई तो मेरे दवाब डालने पर बेतिया कोर्ट में शादी तो कर ली, लेकिन वापस भभुआ जाकर मायके में ही रहने को कह दिया।'

पीड़िता ने वाराणसी में बेटे को जन्म दिया तब भी दीपलाल उसके साथ रहने को तैयार नहीं हुआ। उसने एसपी को पति के खिलाफ शिकायत दे दी। इसपर दीपलाल कुछ दिन उसके साथ रहा, लेकिन बाद में उसने ट्रांसफर करवा लिया। पीड़िता ने कहा, "अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए मैं जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी हूं, लेकिन अब तक किसी ने मेरी फरियाद नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें