फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लौट रहे किसान को बदमाशों ने लूटा

Tue, 12 Sep 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने किसान को लूट लिया। घटना लोधौर-नेवादा के बीच अंजाम दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार किसान को धक्का मारकर गिराया और तमंचा दिखाते हुए 25 हजार रुपया लेकर भाग निकले। घटनास्थल को लेकर पिपरी व सरायअकिल थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एएसपी के पहुंचने पर पिपरी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


   लोधौर निवासी छेदीलाल यादव खेती-किसानी करते हैं। गुरुवार को छेदीलाल बैंक आफ बड़ौदा की शाखा नेवादा से 25 हजार रुपया निकालकर अपने घर लौट रहा था। वह लोधौर व नेवादा के बीच पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने छेदीलाल को धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद तमंचा दिखाते हुए बदमाश छेदीलाल का रुपये से भरा झोला लेकर भाग निकले। छेदीलाल ने शोर मचाया तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पिपरी व सरायअकिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। पिपरी पुलिस कह रही थी कि घटना उसके थाना क्षेत्र में नहीं है। जानकारी होने पर एएसपी वीरेंद्र कुमार पहुंचे। लेखपाल को बुलाया गया। लेखपाल ने स्पष्ट किया तो पिपरी थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। छेदीलाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें