सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल तलाक पर पाबंदी लगाने के बाद भी राजस्थान के जोधपुर से तलाक का एक मामला सामने आया है जिसमें हाल ही में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर तलाक दे दिया।
Woman in #Rajasthan's #Jodhpur claims she was given #TripleTalaq over phone on Sept 18 even as SC pronounced the practice illegal in August pic.twitter.com/00h7TxXIkm
— ANI (@ANI) September 25, 2017
पीड़िता ने बताया कि 18 सितंबर को कहासुनी के चलते उसके पति ने उसे फोन पर तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने कहा कि अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पाबंदी लगा दी थी।
बता दें कि अगस्त में तीन तलाक के महत्वपूर्ण मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ के तीन जजों ने इसे असंवैधानिक बताया था। जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस फली नरीमन, जस्टिस जोसेफ कुरियन ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुए कहा- इससे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है।
जबकि इससे पहले चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि तीन तलाक धार्मिक प्रक्रिया और भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे एकदम से खारिज नहीं किया जा सकता।