फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो DSP की मौत के बाद अब महिला दरोगा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 20 Jul 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रूपा - फोटो : coastaldigest.com
विज्ञापन
कर्नाटक में वरिष्ठ अधिकारियों की ज्यादती से परेशान होकर दो डीएसपी के आत्महत्या करने के चार दिन बाद ही अब एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने आत्महत्या का प्रयास किया है। महिला ने अपने सीनियर अध‌िकारियों पर प्रताड़‌ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया, आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला रूपा टम्बड बंगलूर के पश्चिमी इलाके के विजयनगर थाने में तैनात है। पीड़िता ने सोमवार की शाम को थाने में ही कुछ संदिग्‍ध दवाइयां निगलकर जान देने की कोश‌िश की। हालत खराब होने पर बाद में उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूपा की हालत अब स्थिर है।

कहा जा रहा है कि आत्महत्या करने के दौरान रूपा कह रही थी वह भी डीएसपी गनपति की तरह जान दे देगी ताकि उन वरिष्ठ अधिकारियों की ज्यादती बेपर्दा हो सके जो अपने जूनियरों के साथ अत्याचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर दरोगा ने की रूपा से अभद्रता

- फोटो : demo pic
रूपा ने आरोप लगाया है कि एक फोन चोरी को लेकर बड़े दरोगा ने उसे अनावश्यक रूप से फटकार लगाई। इसी पर उसने तय किया डेली डायरी में वह फोन चोरी के साथ दरोगा की फटकार की बात भी दर्ज करेगी और उसने सारी घटना का जिक्र थाने की डायरी में कर दिया।

डायरी में महिला ने लिखा कि दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज के साथ बात की। इसके बाद दरोगा ने कहा कि वह भी डायरी में अपनी बात दर्ज करेगा। दरोगा ने डायरी में लिखा कि जूनियर उसके आदेश का पालन नहीं करते।

इसके बाद रूपा और सीनियर दरोगा संजीव गौडा पर करीब 30 मिनट तक जुबानी जंग हुई। इसके बाद गौडा ने घटना की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी। इसके बाद रूपा चिल्लाते हुए महिला क्वार्टर गई और जाकर कुछ गोलियां निगल लीं। रूपा जब बाहर निकली तो उसकी ड्रेस पानी से भीगी हुई थी।

रूपा ने अपने वकील पति नटराज को मामले पर फोन किया तो उसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने की बात कही। लेकिन रूपा ने कहा कि वह भी डीएसपी की तरह जान देकर सीनियर अधिकारियों को सबक सिखाएगी। इसके कुछ देर बाद ही वह वर्दी में अचेत होकर गिर पड़ी। इसके बाद पुलिसवालों ने महिला के करीब‌ियों को फोन कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि दरोगा गौडा ने एक महिला का फोन चोरी होने पर शिकायत न लिखने को लेकर रूपा को फटकारा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें