फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद भी झुलसा

Wed, 22 Mar 2017 07:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उल्लासपुर से प्रेमी द्वारा प्रेमिका को जलाकर मारने का मामला सामने आया है। दोनों एक कपड़ा दुकान पर साथ काम करते थे। मीडिया की खबरों के मुताबिक मंगलवार को नरसिंहा तलारी नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका पार्वती मेहेत्रे को आग लगा दी, जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें युवक भी बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को सोना मार्केट में स्थित दुकान में केवल वो दोनों ही मौजूद थे। युवक ने पुलिस को बताया दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। जिसके बाद युवक ने युवती को आग के हवाले कर दिया। जलती हुई युवती ने युवक को पकड़ लिया जिससे वो भी बुरी तरह से झुसल गया। 

कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देख फायरब्रिगेड को बुला लिया। फायरमैन ने पाया कि दुकान के अंदर युवती मृत है जबकि तलारी घायल अवस्था में मिला। सीनियर इंस्पेक्टर शकील शेख ने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे। किसी झगड़े के बाद युवक ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवक ने युवती को मारने की योजना पहले से ही बना रखी थी तभी वो दुकान में पेट्रोल लेकर आया था। फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें