फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार की बीवी को अपना बनाने पर तुला, नहीं मानी तो चाकू से गोद डाला

Thu, 14 Apr 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ

सार

  • चाकू से गोद डाला पूरा शरीर, बहन पर भी हमला कर किया घायल, अस्पताल में हालत गंभीर
  • पति का कहना, आरोपी से थे उसकी पत्नी के संबंध, पुलिस ने चाकू समेत गिरफ्तार किया आरोपी
विज्ञापन
किराएदार की बीवी की हत्या करने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ में शादीशुदा महिला के प्यार में पागल एक अधेड़ ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। महिला की बहन पर भी चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद कर लिया। जबकि अस्पताल में घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी मोहल्ले में अल्ताफ के मकान में फुरकान बीवी शाजिया (28), बेटी अलीशा (7), बेटे हैदर (3) के साथ रहता था। फुरकान की साली बुशरा (25), साढू शाहिद और उनके दो बच्चे अदनान (4) और हैदर (2) भी इसी मकान में रहते थे। 

फुरकान सब्जी बेचता है, जबकि शाहिद रिक्शा चलाता है। फुरकान का आरोप है कि अल्ताफ की उसकी बीवी पर बुरी नजर थी। इस कारण करीब डेढ़ महीने पहले वह अल्ताफ का मकान खाली करके दूसरी जगह रहने लगा।
विज्ञापन


अल्ताफ शाजिया को बहलाकर फिर से इसी मकान में ले आया। इसके बाद भी अल्ताफ की हरकतें जारी रहीं। इस कारण वह फिर से दूसरी जगह मकान तलाश रहा था। बुधवार को अल्ताफ घर में घुस आया और जबरन शाजिया को ले जाने की कोशिश की। 

साली बुशरा ने विरोध किया तो अल्ताफ ने बुशरा पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में आई शाजिया को भी चाकू से गोद डाला और फरार हो गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

यहां शाजिया की मौत हो गई, जबकि बुशरा की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। शाजिया के चेहरे, गर्दन समेत पूरे शरीर पर घाव थे, जबकि बुशरा के शरीर के निचले हिस्से पर अधिकतर जख्म हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। फुरकान का कहना है कि भागते समय अल्ताफ के हाथ में कैंची थी, जबकि चाकू उसने वहीं फेंक दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

'...या तो तुझे मार दूंगा या शाजिया को'

'मकान का किराया भी नहीं लेता था' - फोटो : demo
फुरकान ने बताया कि शादी के बाद वह पहले खैरनगर में रहते थे। पास ही अल्ताफ का मकान है। वहीं पर शाजिया की अल्ताफ से जान पहचान हो गई थी। खैरनगर का मकान छोटा होने पर वह तारापुरी में रहने लगे, लेकिन अल्ताफ वहां भी आने-जाने लगा। कुछ समय पहले अल्ताफ ने तारापुरी में एक मीनारा मस्जिद के पीछे मकान बनाया। हमदर्दी का ढोंग करते हुए यह मकान उन्हें रहने के लिए दे दिया। उन्होंने अपने साढ़ू और साली को भी यहां रहने के लिए बुला लिया था। एक-एक कमरे में दोनों परिवार रहते थे। अल्ताफ उनसे किराया भी नहीं लेता था। 

फुरकान ने बताया कि अल्ताफ उसकी बीवी से सनक की हद तक प्यार करने लगा था। शाजिया भी उसके झांसे में आ गई थी। दोनों के बीच संबंध भी थे। वह अल्ताफ के साथ रहने के लिए तैयार थी। लेकिन उसने किसी तरह उसे मना लिया था, जिसके बाद उसने अल्ताफ को इंकार कर दिया था। इससे अल्ताफ गुस्से में था। कुछ दिन पहले उसने धमकाया था कि शाजिया को हर हाल में पाकर रहेगा, ऐसा नहीं हुआ तो उसे या शाजिया को मार देगा। तारापुरी के लोगों ने बताया कि 45 वर्षीय अल्ताफ शादीशुदा है और बाल-बच्चों वाला आदमी है। 

फुरकान ने अल्ताफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में अल्ताफ और शाजिया के बीच अवैध संबंधों का भी जिक्र है। अल्ताफ को देर शाम तारापुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। आला कत्ल चाकू को मौका-ए-वारदात से बरामद कर लिया गया है। -रवेंद्र यादव, एसओ लिसाड़ीगेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें