फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस करने के चक्कर में महिलाओं ने ठोकी कार और स्कूटी

Tue, 20 Sep 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बेंगलुरु के नंदीदुर्गा रोड से रोड-रेज का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला ड्राइवर ने अपनी होंडा सिटी कार से एक स्कूटी और कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चालक को चोटें आई हैं।  टाइम्स ऑफ इंडिया  की एक खबर के अनुसार महिला ड्राइवर अपने बगल वाली सीट में बैठी दूसरी महिला को किस कर रही थी और इसी के चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


हालांकि, महिला का कहना है कि अपनी साथी की आंख में कुछ चला गया था उसे निकाल रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ लापरवाही से ड्राइव करने के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की गाड़ी में शराब की बोतलें भी मिली हैं, लेकिन जांच करने पर महिला का ऐल्कोहॉलिक टेस्ट नेगटिव पाया गया।
 
विज्ञापन

पहले स्कूटी फिर कार को मारी टक्कर

- फोटो : अमर उजाला
ओला कैब ड्राइवर शेखर रामचंद्र (35) का आरोप है कि महिला काफी लापरवाही से कार चला रही थी और उसने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। रामचंद्र ने बताया 'मैं नुकसान का जायजा लेने के लिए कैब से नीचे उतरा, लेकिन उस कार से कोई भी बाहर नहीं आया।' 

इस बीच स्कूटी चालक फरहान वहां आया और उसने बताया कि इस होंडा कार ने उसे भी टक्कर मारी है। स्कूटी चालक ने ही कहा कि दोनों महिलाएं किस कर रही थी। इस बीच जब पीड़ित ने नुकसान का हरजाना देने की मांग की तो महिला ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन आगे जाकर उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें