फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान मर्डर केस में नया मोड़, सूरज पंचोली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Tue, 20 Sep 2016 01:02 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जिया की मौत को एक आत्महत्या करार दिया है, जबकि सीबीआई की रिपोर्ट को सही मानने से जिया की मां रबिया खान ने इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार रबिया ने जिया के केस की जांच के लिए यूनाइटेड किंगडम के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया है। इससे केस में आरोपी माने गए सूरज पंचौली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि यह टीम मामले की शुरू से जांच करेगी।
 

मां बोलीं सीबीआई की रिपोर्ट में कई सच छूटे

इससे पहले मां रबिया ने सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सीबीआई की रिपोर्ट में कई सच सामने नहीं आए हैं। साथ ही रिपोर्ट में जिया की हत्या को सुसाइड बताने के आधार भी साफ नहीं है।

इसलिए, वह केस से जुड़े हर पहलू को उजागर करना चाहती हैं। बताते चलें कि पुलिस के मुताबिक जिया ने पंखे से लटक कर सुसाइड किया था जिसमें उन्होंने दुपट्टे का इस्तेमाल किया था।
 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

Jiah Khan
साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म में उस समय हलचल मच गई थी, जब जिया की मौत की खबर सामने आई थी। हर तरफ सवाल उठ रहे थे कि अगर जिया ने सुसाइड किया तो क्यों किया? इस केस में नया मोड़ सामने तब आया जब जिया की मां ने आदित्य पंचौली के बेटे सूरज पंचौली पर आरोप लगाया कि उसने जिया का मर्डर किया है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि जिया सूरज के साथ प्रेम संबंध में थी और उसने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। इतना ही नहीं मैसेज, कॉल्स की डिटेल्स ने भी सूरज की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए। बताया जाता है कि सूरज उसे धमकी भरे मैसेज भेजा करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें