छत्तीसगढ़ के बसना जिले के महासमुंद में महिला का जंगल में रेप करके अश्लील वीडियो बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को घर में घुसकर अगवा किया गया और उसके बाद गैंगरेप करने उसका वीडियो बनाया गया। महिला ने रेप के लिए तीन युवकों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें एक बीजेपी नेता का बेटा भी है।
पुलिस ने दो आरोपी मोहम्मद अली खान और देवेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार महिला ने बसना बीजेपी मंडल के पूर्व महामंत्री जसवंत सलूजा के बेटे प्रिंस सलूजा (24) को मुख्य आरोपी बताया है।