फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु: कार्यकर्ता की हत्या पर RSS नाराज, सड़कों पर प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Bengaluru - फोटो : ANI
विज्ञापन
व्यस्त रोड पर दिनदहाड़े हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की हत्या के बाद बेंगलुरु में गरमा-गरमी का माहौल दिख रहा है। आरएसएस कार्यकर्ताओं की ओर से सड़को पर प्रदर्शन किया जा रहा है और क्षेत्र के कई इलाकों में बंद का ऐलान किया गया है। बताते चलें कि कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के चलते यह विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

  Bengaluru: RSS-BJP leaders stage a protest after a RSS worker was hacked to death yesterday. pic.twitter.com/HYihB6KF1F — ANI (@ANI_news) October 17, 2016
हालात पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और कही पर भी लोगों को इक्कठ्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। इस बीच आरएसएस की ओर से नारेबाजी की जा रही है और इन हमलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बाइक से गिराया और फिर किया धारदार हथियार से हमला

रविवार की दोपहर दो शख्स बाइक पर आए और उन्होंने 35 साल के रुद्रेश आर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दरअसल, पेशे से खुद्रा व्यापारी रुद्रेश आरएसएस की एक मीटिंग से ही वापस लौट रहा था। हत्यारों ने बाइक पर आ रहे रुद्रेश को गिरा दिया और हमला कर खून से लथपथ कर दिया।

कातिलों को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे। घायल रुद्रेश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संघ के शहर प्रवक्ता राजेश पद्मार ने आरोप लगाया कि यह संगठित तरीके से संघ के कार्यकर्ताओं को मिटाने का सिलसिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें