मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट पर बैन लगाने के बाद हैदराबाद में दर्दनाक हादसा सामने आया। हैदराबाद के महबूबाबाद में एक महिला ने हाल ही में 12 एकड़ की जमीन बेच कर करीब 54 लाख रुपये जमा किए थे। लेकिन बैन की खबर लगने के बाद वह गहरे सदमे में आ गई और सुसाइड का कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि महिला को किसी ने जानकारी दी थी कि अब यह पैसे किसी काम के नहीं हैं। मीडिया खबरों के अनुसार महिला ने पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किए थे और उसने हाल ही में इन रुपयों में से एक लाख रुपये पति के इलाज के लिए खर्च किए थे।
गांववासियों को नहीं मिल रही है सही जानकारी
आत्महत्या
- फोटो : file
बुधवार को जब पीएम मोदी ने नोटों पर बैन की घोषणा की तो उससे महिला गहरे सदमे में आ गई क्योंकि ये पैसा अब उसके लिए कागज के टुकड़े बन कर रह गए थे। मामले पर गांव के निवासी का कहना है कि तेलंगाना में ज्यादातर जमीनों का सौदा नकदी में ही होता है और शादियों के समय परिवार के लोग अपनी जमीनों को बेच कर पैसा इकट्ठा करते हैं। निवासी ने बताया कि गांव के अधिकतर लोगों को नहीं पता है कि बैन के बाद नोटों का करना क्या है, साथ ही उन्हें कैसे बदला जाएगा।