आपसी झगड़े में पत्नी ने सो रहे पति की आंखों को फेवीक्विक डालकर चिपका दिया और भाग गई। पत्नी की इस हरकत से पति का बुरा हाल हो गया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पीड़ित शख्स की आखें खोलने की भरसक कोशिक में जुटे हैं लेकिन अभी भी उसकी आंखें नहीं खुलीं।
मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले के करिया गांव का है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में पिछले कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था। इस झगड़े से गुस्साई पत्नी ने अपने पति को सबक सिखाने की ठानी। संतोष विश्वकर्मा रात में जब सो गया तो पत्नी ने तेजी से चिपकने वाला पदार्थ आखों में डालकर उसकी आंखें हमेशा के लिए बंद दीं और भाग गई।
लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब संतोष सुबह सोकर उठा और पड़ोसियों को मदद के लिए गुहार लगाई। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे फौरन रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
सूचना के अधार पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन पीड़ित शख्स ने आखों में फेवीक्विक डालने का जो कारण बताया है वह हैरान करने वाला है।