फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर की शादी, फिर दोस्तों के हवाले कर दी बीवी

Mon, 18 Sep 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। फिर अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी इलाके की है। विवाहिता का आरोप है कि करीब 11 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। विवाहिता ने क्वार्सी थाने पहुंची और खुद के साथ हुए उत्पीड़न की शिकायत की। 
विज्ञापन


तहरीर में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति शादी के बाद गंदा काम कराने के लिए दबाव बनाता था, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

पढ़ें:- महिला बोली- किसी भी हाल में नहीं रहूंगी पति के साथ, चाहिए मुझे तलाक 

एडीए कालोनी की रहने वाली एक युवती ने बताया कि जब वह कक्षा 9वीं में पढ़ती थी, उसी वक्त सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौखेल का इमरान उर्फ रूमी नाम के युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने बाद में भाइयों की हत्या की धमकी देकर शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पता चलने पर पीड़िता ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे अपने दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीटता था और अश्लील वीडियो बनाता था। इसके चलते वह सब कुछ सहती रही। 

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ऐसा काम कि सहम गई वो

इस दौरान युवती को यह भी पता चला कि आरोपी ने किसी दूसरी लड़की से भी शादी कर ली है। बिना तलाक दिए उसके साथ रहने लगा। इतना ही नहीं और भी तमाम आपत्तिजनक बातें युवती से कहीं। युवती ने पिछले दिनों अपने घर आकर युवक के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया। 

अब घर वापसी की भी तैयार कर ही है। जिसकी खबर जैसे ही उस युवक को मिली तो बुधवार रात अपने साथियों को भेजकर मारपीट कराई। एसएसपी से इस पूरे प्रकरण की शिकायत की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें