फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: नाबालिग ने तीन साल की बच्ची से किया रेप, गिरफ्तारी के बाद भेजा गया सुधार गृह

Fri, 17 Aug 2018 11:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में तीन साल की बच्ची से रेप के आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सुधार गृह भेजा गया है। 16 साल के लड़के पर आरोप है कि उसने बुधवार की रात बच्ची के साथ रेप किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला जिले के भागलपुर-दशिन गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बच्ची इस समय अस्पताल में भर्ती है। उसे कई गंभीर चोटें आई हैं। सुती पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विश्वबंधु चट्टराज का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर पता चला है कि बच्ची के साथ रेप हुआ था। लेकिन रेप की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीन साल की बच्ची अपने घर के पास शाम को अकेले रिक्शे पर खेल रही थी। तभी आरोपी लड़का वहां आ गया और उसने बच्ची को चॉक्लेट का लालच दिया। लड़के का घर पीड़िता के घर से 20 मीटर की दूरी पर ही स्थित है।  
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि उनकी बेटी लड़के को दादा कहकर बुलाती थी। जिसका मतलब है बड़ा भाई। वह खुशी-खुशी उसके साथ चले भी गई थी। वह पास के ही एक घर में उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। जब लड़की दर्द होने पर चिल्लाने लगी तो वहां गांव वाले आ गए और उन्होंने लड़के को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें