फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : 47 की उम्र में बच्चा होने पर उड़ा मजाक तो किया मासूम का कत्ल, गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 01:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जलपाईगुड़ी जिले से एक नवजात बच्ची की हत्या के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। बच्ची दंपती की छठी संतान थी। पुलिस का कहना है कि ज्यादा उम्र में बच्चा पैदा होने के बाद शायद पड़ोसियों की ओर से खिल्ली उड़ाए जाने के बाद ही उन्होंने अपनी बच्ची की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को नवजात बच्ची की हत्या की सूचना दी थी। मंगलवार को जलपाईगुड़ी की एक स्थानीय अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूल रूप से कूचबिहार जिले के रहने वाले दिलीप चक्रवर्ती (47) और उनकी पत्नी सुनीति को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। दिलीप मजदूरी कर अपना व परिवार का पेट पालता था। मयनागुड़ी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दंपती को पहले से ही तीन बेटियां और दो बेटे थे। बड़ी बेटी की शादी होने के बाद इस दंपती का एक नाती भी है। शायद इसके बावजूद ज्यादा उम्र में संतान होने पर पड़ोसी उनका मजाक उड़ा रहे थे। 

इसी वजह से उन्होंने एक सप्ताह की बच्ची की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कहीं लड़की होने की वजह से ही तो छठी संतान की हत्या नहीं कर दी गई। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने बताया कि इस मामले के तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें