फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में थी लूट की प्लानिंग, चार गिरफ्तार -Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में महिला से लूटने थे 35 लाख रुपये, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेरठ में महिला से 35 लाख रुपये की लूट की प्लानिंग कर चुके चार बदमाशों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेकी कर उन्होंने लूट से पहले पूरी जानकारी जुटा ली थी। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले थे। इनके पास से एक रिवाल्वर, दो तमंचे और चाकू बरामद हुए हैं। इनके अन्य साथी फरार हैं।
एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अनिल पांडेय, अभिषेक, अमित नागर और दीपक विजयनगर की अलग-अलग कालोनी के रहने वाले हैं। इनका एक साथी विकास उर्फ विक्की फरार है। चारों को मंगलवार देर रात मेरठ तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पांचों ने मेरठ निवासी महिला से लूट की योजना बनाई थी। पूछताछ में पता चला कि विकास मेरठ में रहता है और उसने एक ऐसी वृद्धा को टारगेट बनाया था, जिसके पास जमीन बेचने के बाद 35 लाख रुपये आए थे। एसएचओ के मुताबिक उन्होंने योजना बनाई थी कि पकड़े गए युवकों में से दो युवक महिला के घर मिठाई लेकर जाएंगे और वृद्धा से रिश्तेदार द्वारा मिठाई भेजने की बात कहेंगे। इसी बहाने महिला के घर में घुसकर उसे गन प्वाइंट पर लेकर रुपये लूट लिए जाएंगे। महिला के विरोध करने पर उन्होंने उसकी हत्या की भी योजना बना ली थी। इसके लिए उन्होंने हथियार और कारतूस भी जुटा लिए थे। पकड़े गए चारों आरोपी पूर्व में किसी वारदात में शामिल नहीं रहे हैं, लेकिन यह पूर्वांचल के कुछ बदमाशों के साथ रहे हैं। वे बदमाश पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौक पूरे करने के लिए उतरे अपराध की दुनिया में
एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बड़े अपराधी नहीं हैं। गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने और मौज-मस्ती के लिए रकम जुटाने के लिए वह अपराध की दुनिया में उतरने के लिए तैयार हो गए थे। वह 35 लाख रुपये लूटने की योजना में सफल हो जाते तो गर्लफ्रेंड को लेकर घूमने-फिरने मुंबई और दूसरे शहरों में जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें