फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास लड़की ने 18 हजार की नौकरी में बनाए 16 करोड़, पर कैसे?

Thu, 30 Jun 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : www.mid-day.com
विज्ञापन
चेहरा जितना खूबसूरत है, दिमाग उतना ही शातिर। यह तस्वीर 30 वर्षीय व्रुशाली बमाने की है। फिलहाल यह लड़की गबन के मामले में सलाखों के पीछे है। 
विज्ञापन


व्रुशाली की करतूतों से जुड़े जो साक्ष्य पुलिस को मिल रहे हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। 

मुंबई पुलिस की मानें तो व्रुशाली ने महज बारहवीं तक की पढ़ाई की है। उसने अकाउंटिंग में भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली, फिर भी सात साल तक एक कंपनी में बतौर असिस्टेंट अकाउंटेंट काम करती रही। 

पुलिस के मुताबिक, व्रुशाली पर आरोप है कि उसने 2013 में महालक्ष्मी रोप वर्क्स में काम करते हुए करीब 16 करोड़ 32 लाख रुपए का गबन किया। उसने गबन के पैसों को परिवारवालों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

गबन के पैसों से खरीदी लकी नंबर 3777 की कई कारें

- फोटो : www.mid-day.com
मिडडे की खबर के मुताबिक, उसने गबन के पैसों से महाराष्ट्र में कई जगह प्रापर्टी भी खरीदी। छत पर स्वीमिंग पूल वाला बंगला भी उसकी जायदाद में शामिल है।

व्रुशाली ने गबन के पैसों से जुटाई संपत्ति से सतारा के कराड में डबल स्टोरी बंगला, डोंबिवली में करीब ढाई करोड़ के 5 फ्लैट, 22 लाख रुपए की हुंडई इलैंट्रा कार, करीब 15 लाख की इनोवा कार, 8 लाख की मारुति स्विफ्ट और साढ़े 16 लाख की महिंद्रा एक्सयूवी कार खरीदी।

व्रुशाली ने उन पैसों से घरवालों को देशभर में घुमाया, हेलीकॉप्टर से यात्राएं कराईं। उसने सभी कारों के लिए अलग-अलग आरटीओ से एक ही नंबर (3777) हासिल किया। पुलिस की मानें तो व्रुशाली इस नंबर को लकी मानती है।
विज्ञापन

तलाशी में घर से मिला लाखों का सोना और महंगी घड़ियां

- फोटो : www.mid-day.com
तलाशी अभियान में व्रुशाली के घर से 18 लाख की कीमत का सोना और महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं। बमाने के 8 बैंक खातों का भी पता चला, लेकिन उनमें बहुत ज्यादा कैश नहीं था। 

व्रुशाली के गबन से जुड़े खुलासों ने उसकी जमानत की राह और मुश्किल कर दी है। पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि इस मामले से जुड़े और पहलू जल्द ही उजागर होंगे।

पुलिस ने व्रुशाली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 408 के तहत (आपराधिक विश्वास हनन) मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें