फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ में बोला गैंगेस्टर पिल्लई, 'मैं अपराधी नहीं, मोबाइल व्यापारी हूं'

Thu, 30 Jun 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गैंगेस्टर पिल्लई
विज्ञापन
सिंगापुर से मुंबई लाया गया मोस्ट वांटेड अपराधी कुमार पिल्लई ने पुलिस से कहा है कि वह अपराधी नहीं बल्कि एक मोबाइल कारोबारी है। उसने बताया कि उसका चीन में मोबाइल का बड़ा कारोबार चलता है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पिल्लई को खुद को किसी आपराधिक संगठन जैसे लिट्टे से जुड़े होने की खबर को भी गलत बताया है। एक रिटायर्ड पुलिस ने अफसर ने दावा किया था कि उसकी मेहनत की बदौलत पिल्लई को सिंगापुर में गिरफ्तार किया गया। लेकिन पिल्लई को भारत लाने वाले पुलिस वालों का कहना है कि उसे सिंगापुर के अध‌िकारियों ने रेड कॉर्नर नोटिस पर पकड़ा था।

पिल्लई को भारत लाने की कोश‌िश करने वाले अधिकारियों ने बताया कि यह एक ऐसा मामला ‌था जिसमें सिंगापुर के नामी वकील पिल्लई की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। लेकिन हांगकांग सरकार ने उसे मुंबई लाने में काफी सहयोग किया। हम सिंगापुर के अध‌‌िकारियों को धन्यवाद देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि पु‌जारी का पता लगाने में जुटी पुलिस

ravi pujari
पुलिस पिल्लई से पूछताछ में जुटी है। पुलिस पिल्लई के आपराधिक लिंक्स और उसके कारोबार के बारे में सबूत जुटा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि पूर्वी क्षेत्र के किसी बिल्डर से पिल्लई की फोन पर रोज बात होती थी। यानी बिल्डर को धमकी दी जा रही थी।

कुछ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हव गैंगेस्टर रवि पुजारी के बारे में भी सूचना जुटाने में लगे हैं। पुलिस को आशंका है कि रवि पुजारी का पिल्लई से संपर्क रहा होगा।

पुलिस ने जब ‌बिल्डर को धमकी देनी की बात पूछी तो कहा उसका एक कमांडर है प्रसाद पुजारी, उसी का इस धमकी के पीछे हाथ है। हालांकि उसने यह भी बताया कि वह 2000 से पुजारी से नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें