फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: रहस्यमय परिस्थितियों में दफ्तर से एचडीएफसी बैंक का वाइस प्रेजिडेंट लापता

Sat, 08 Sep 2018 12:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के कमला मिल ऑफिस से एचडीएफसी बैंक का वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ किरन सिंघवी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि वह अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ मसाबार हिल में रहते हैं। बुधवार की सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर वह ऑफिस से निकले और अभी तक घर नहीं पहुंचे। उनकी गाड़ी भी गुरुवार को नवी मुंबई से बरामद की गई। जिसकी सीट पर खून के धब्बे मिले हैं।

विज्ञापन


मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिस ने लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस को यह अपहरण का मामला लग रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह रोज की तरह वक्त पर अपने ऑफिस के लिए निकले थे। उन्हें बाद में पता चला कि ऑफिस से वह शाम को साढ़े सात बजे निकले। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि वह ऑफिस से बाहर निकले हैं लेकिन वहां उनकी गाड़ी नजर नहीं आ रही।

अधिकारी ने आगे बताया कि कमला मिल परिसर से निकलने से पहले ही सिंघवी फोन स्विच ऑफ हो गया। उसके कॉल डाटा की जांच में पता चला है कि उसकी अंतिम लोकेशन कमला मिल ही थी। जब वह रात को 10 बजे तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंची और उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


इसके बाद अगले दिन गुरुवार को पुलिस को उसकी गाड़ी मिली। वायरलेस मैसेज के जरिए मुंबई के सभी पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी गई थी। गाड़ी मिलने की जानकारी एरोली पुलिस द्वारा ही दी गई। मामले पर अपर आयुक्त रविंद्र शिसवे का कहना है, 'मामले की शिकायक एनएम जोशी पुलिस द्वारा दर्ज की गई है। हमारी टीम एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें