कठुआ। सिटी थाना के अधीन पड़ते गांव जराई में शुक्रवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हातल में परिजन उसे जिला अस्पताल कठुआ लाए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस सबंध में मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने युवती का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा तो प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश दिए। इस बीच परिजन पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल प्रशासन और परिजनों में बातचीत चली। दोपहर बाद युवती का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के अनुसार आयशा बीबी पुत्री मोहम्मद शफी निवासी जराई ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।