फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 साल के प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर कि ऐसी हरकत, सह ना पाई वो

Thu, 07 Dec 2017 09:55 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गुरु और शिष्य का पवित्र रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ है, एक प्रिंसिपल ने 12 साल की छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ ऐसी हरकत की सह ना पाई वो। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। सकरार थाना इलाके के लुहारी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 55 साल के प्रिंसिपल धर्मेश शर्मा पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने 12 साल की छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ छेड़खानी की। 

पढ़ें:- स्कूल में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का किया ये हाल

28 नवंबर को यह घटना हुई। लेकिन बुधवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई, साथ ही प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया। प्रिंसिपल इससे पहले भी छात्राओं के साथ छेड़खानी करने पर निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


12 वर्षीय छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति बाहर गया था, इसलिए वह घटना के दिन शिकायत नहीं कर पाई। महिला के मुताबिक बच्ची ने उसे घर आकर बताया कि प्रधानाध्यापक ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की।
विज्ञापन

फाइल फोटो
शोर मचाने पर धमका कर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पर धारा 354, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शिवऔतार ने बताया जांच और पीड़िता के बयान के बाद शिक्षक को दोषी पाया गया है। 

पढ़ें:-

इस पर उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानाध्यापक पहले ग्राम जावन में तैनात था और वहां पर भी उसे छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर निलंबित किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें