फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत, चोर का मोबाइल ही तलाशने में जुटे ट्रेनी दरोगा

Tue, 05 Dec 2017 08:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यूपी पुलिस का एक और अनोखा कारनामा सामने आया है। पुलिस की करतूत को पढ़कर आपको भी हंसी आएगी। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। कांकरटोला चौकी के एक ट्रेनी दरोगा और दो सिपाही चोरी के शक में पकड़े गए एक युवक का मोबाइल तलाशने में जी जान से जुटे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए मौर्य धर्मशाला मंदिर के पुजारी मुकेश मिश्रा को धमकाया जा रहा है। मामला एसएसपी जोगेंद्र कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। कांकरटोला की मौर्य धर्मशाला में 26 नवंबर को महिला संगीत के आयोजन में वहां मौजूद लोगों ने चोरी के शक में दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा था। 

पढ़ें:- यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत, धमकाकर लिखाई रेप के प्रयास की रिपोर्ट

पिटाई करने के बाद दोनों को बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इस घटना के बाद दो दिसंबर को कांकरटोला पर तैनात ट्रेनी दरोगा दो कांस्टेबलों को लेकर पंडित मुकेश मिश्रा के घर पहुंचा और उन्हें पीटे गए युवकों का मोबाइल लूटने की बात कहकर हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
ट्रेनी दरोगा से जब इस बाबत पूछा गया तो उसने बताया कि दोनों युवक चोरी के इरादे से नहीं बल्कि बिन बुलाए खाना खाने घुस गए थे। उनका मोबाइल छीना गया है, वह मिलना ही चाहिए। 

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि कांकरटोला चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा और दोनों कांस्टेबल की भूमिका की जांच कराई जाएगी। मंदिर के पुजारी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिसकर्मियों की गलती मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें