झुंझुनूं एसीबी की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कलाखरी ग्राम पंचायत की ग्रामसेवक संजू शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पंचायत समिति में कार्यरत नरेगा लेखाकार अमित गुप्ता संदेह के घेरे में हैं।
सीआई ने बताया कि कलाखरी के बजरंगलाल यादव ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी मंजूदेवी ने पंचायत में पानी के कूंडों का निर्माण किया था। इसका करीब 87 हजार रुपए का भुगतान अटका रखा था। बिल पास कराने की एवज में लेखाकार 10 हजार व ग्रामसेवक बिल समिट करने के दो हजार रुपए की मांग कर रहे थे।
एसीबी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया और उसके बाद कार्रवाई की। ग्रामसवेक को ग्रामपंचायत के अटल सेवा केंद्र पर दो हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अकांउटेंट ने पैसे लेने से किया इंकार
दो हजार का नोट
- फोटो : self
एसीबी के सीआई हवासिंह ने बताया कि ग्रामसेवक संजुदेवी को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं लेखाकार अमित गुप्ता ने कार्रवाई के दौरान एनवक्त पर रुपए लेने से इंकार कर दिया। जबकि सत्यापन के दौरान लेखाकार ने अपने लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी, जो रिकॉर्ड है। दोनों से बुहाना के अटल सेवा केंद्र पर पूछताछ की गई। आरोपियों को बुधवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।