फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ होटल में था पति, अचानक पहुंची पत्नी ने उतारा दोनों की आशिकी का भूत

Sun, 26 Nov 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by : शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक महिला अपने पति को दूसरी महिला के साथ होटल में देखकर आग बबूला हो गई। इसके बाद पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका के सिर से आशिकी का भूत उतारा। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन


घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की है। मुरादनगर इलाके में एक महिला ने अपने पति को होटल में प्रेमिका के साथ खाना और मिठाई खाते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। गुस्साई पत्नी ने दोनों की चप्पलों से धुनाई की। 

पढ़ें:- रात को प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, पीछे से आ गए युवती के परिजन और फिर...

मौके पर जमा लोग तमाशा देखते रहे, लोगों ने बीच-बचाव कराया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति में समझौता करा दिया। नगर की एक कालोनी निवासी महिला नोएडा की कंपनी में जॉब करती है। 
विज्ञापन


उसे को शक था कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। मंगलवार को महिला ने बीमारी का बहना बनाकर कंपनी से छुट्टी ले ली। दोपहर करीब एक बजे महिला को किसी ने सूचना दी कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ हाईवे स्थित एक होटल में खाना खा रहा है। 
विज्ञापन

फाइल
सूचना मिलते ही महिला स्कूटी लेकर होटल पर पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देख वह भड़क गई। महिला ने वहीं पर पति और उसकी प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 

पढ़ें:- युवक ने प्रेमिका की जिद पर बनाया ऐसा खौफनाक प्लान, एक सबूत ने खोल दिया राज

मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। पुलिस के सामने भी महिला ने पति और उसकी प्रेमिका की चप्पल से धुनाई की। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत कराया। बाद में समझौते के बाद दंपती घर को लौट गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें