एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी की करतूत से शर्मिंदा हुए लाचार बाप ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि लोग हैरान रह गए।
घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। यहां रहने वाली एक युवती का दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को यह पसंद नहीं था। उन्होंने युवती पर बंदिश लगा दी। इस पर युवती ने अपने प्रेमी को घर पर ही बुला लिया।
पढ़ें:- पत्नी ने खुदकुशी से पहले 3 पेज का लिखा दर्दभरा नोट, बोली मरने के बाद भी मुझे ना हाथ लगाए मेरे पति
इस घटना से शर्मिंदा हुए बाप विशाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने की खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मोहल्ला जाटान इलाके में रहने वाले विशाल शर्मा की बेटी का गांव जुड्डी के रहने वाले शिवम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों को युवती के प्रेम प्रसंग का पता चला तो उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी और अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।