फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति ने तलाक देकर घर से निकाला

Mon, 04 Dec 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
नजमा और शफीक ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ सही चला। करीब डेढ़ साल बाद से झगड़ा होने लगा। आरोप है कि अब उसने तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। जीवनगढ़ क्वार्सी इलाके की ब्यूटीशियन का काम करने वाली महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया है और उसे घर से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


रेलवे अफसर की बेटी और सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत नजमा ने जीवनगढ़ क्वार्सी के रहने वाले शफीक से सन 2013 में लव मैरिज की थी। शफीक ट्रैवल एजेंसी चलाता था। 

पढ़ें:- 3 शादियां, चौथी शादी रचा रहे दूल्हे को सिखाया ऐसा सबक...याद करेंगे सब

शादी के बाद नजमा धौर्रा माफी में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। वहीं नजमा के प्रेम विवाह करने का परिवार वालों ने जबर्दस्त विरोध किया। काफी समय तक उससे संपर्क काटे रखा। उसके बाद बेटी के प्यार में घरवाले मान गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
कुछ समय ठीक चला, लेकिन डेढ़ साल से शफीक नजमा का उत्पीड़न करने लगा और परिजनों से पैसा लाने का दबाव बनाने लगा। पैसा न लाने पर डेढ़ साल पहले उसे इतना पीटा कि उसके कान का परदा फट गया। 

नजमा का आरोप है कि शफीक काम धंधा तो कुछ करता नहीं था, शराब की लत और लगा ली थी। उसके लिए उससे ही पैसा लेता और पीने के बाद घर में कलह करता। 

पढ़ें:- तीन तलाक दिया तो होगी 3 साल की जेल, सरकार शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती बिल

शनिवार की रात वह किसी शादी-समारोह में अपने काम के सिलसिले में गई थी। लौटने में देर हो गई तो शराब के नशे में धुत शफीक ने दरवाजा नहीं खोला। काफी गुहार लगाने के बाद दरवाजा खोला और फिर झगड़ा किया। रविवार सुबह उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें