बहुचर्चित मीरा रोड कॉल सेंटर स्कैम के बाद अमेरिका में हजारों मिलियन डॉलर का चूना लगाने के खिलाफ कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका की जस्टिस डिपार्टमेंट ने कुछ भारतीय सेंटरों के खिलाफ एक्शन लेने की सलाह दी है। डिपार्टमेंट का आरोप है कि इन कॉल सेंटरों ने वहां रहने वालों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार पीड़ितों की संख्या 10 हजार के पार हैं। 61 लोगों के खिलाफ विभाग ने केस दर्ज किया है। हैरान करने वाली बात है कि इनमें 52 भारतीय शामिल हैं। हालांकि, अमेरिका में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारत में 32 लोगों तथा पांच कॉल सेंटर पर घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने का अभियोग लगाया गया है।
खबरों के अनुसार ये लोग गुजरात के अहमदाबाद से इस गोरखधंधे के नेटवर्क को चला रहे थे। ये आरोपी भोले भाले अमेरिकियों को कॉल करके टैक्स न भरने के लिए ब्लैकमेल करते थे। ज्यादातर पीड़ित इस काली कमाई के धंधे का शिकार बन जाते थे और वह जेल न जाने के डर से हर्जाना भुगतने को तैयार हो जाते थे।