फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को हुआ था गायब, सुबह आई ऐसी खबर पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 27 Oct 2017 09:31 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शाम को वो अचानक लापता हो गया था, सुबह परिजनों के पास खबर आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान रह गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले की है। करीब साल भर पहले हुई हत्या के प्रतिशोध में थाना खीरी के गांव चाउपुर पंडरी निवासी संतराम पाल के पुत्र अनुज (13) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। 

पढ़ें:- ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

वह कक्षा छह का छात्र था और बृहस्पतिवार की शाम से लापता था। शुक्रवार को सुबह उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर धान के खेत में मिलने के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


गांव चाउपुर पंडरी निवासी संतराम पाल ने बताया कि करीब एक साल पहले गांव निवासी मुन्नालाल मौर्य की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड में मुन्नालाल के परिवार वालों ने उसे और उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
हालांकि पुलिस ने साक्ष्य न मिलने पर संतराम और तीन अन्य लोगों को निर्दोष पाते हुए चालान नहीं भेजा था। इसी को लेकर मुन्नालाल मौर्य के परिवार के लोग उससे रंजिश मानते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम अनुज पड़ोस के गांव कटकुसमा के साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर घर पहुंचा। 

पढ़ें:- प्रेमिका की जिद पर युवक ने बनाया ऐसा खतरनाक प्लान, पुलिस भी हैरान

जानवरों को चारा आदि देकर शाम करीब छह बजे घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन रात तक वह नहीं मिला। सुबह अनुज का खून से लथपथ शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गांव के ही बद्दल के खेत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई थी।

मृतक के पिता संतराम पाल की तहरीर पर दारा सिंह मौर्य, रमांकात मौर्य, विजय मौर्य, सत्यपाल मौर्य, जगसड़ निवासी अमर सिंह मौर्य और उसके भाई अतर सिंह मौर्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें