फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने की मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार, खून खौल जाएगा

Tue, 24 Oct 2017 04:53 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दरिंदगी की हदें पार करने वाली खबर सामने आई है, खबर पढ़ने के बाद खून खौल जाएगा। आपको यकीन नहीं होगा कि एक चाचा अपनी मासूम भतीजी के साथ ऐसा घिनौना काम कर सकता है, जानिए चाचा ने किया...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। बिनावर में दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक युवक ने दो साल की भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया। घायल बच्ची को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कोई महिला डॉक्टर नहीं थी। 

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर 6 महीने तक किया रेप, गर्लफ्रेंड ने ऐसे लिया बदला

हालत गंभीर होने पर बच्ची को बरेली रिफर कर दिया गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार रात करीब आठ बजे बिनावर कस्बे में हुई। पीड़ित बच्ची का पिता और आरोपी सगे चचेरे-तहेरे भाई हैं। 
विज्ञापन


दोनों के घर आसपास हैं। परिवार का होने के नाते आरोपी बच्ची को खिलाता रहता था। रविवार की रात वह बच्ची को खिलाने के बहाने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त के घर ले गया। दोस्त का घर बड़ा होने के नाते एक हिस्से में उसकी मां और नानी रहती हैं। दूसरा हिस्सा खाली पड़ा रहता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

रेप - फोटो : self
दरिंदे ने बच्ची को घर के एकांत वाले हिस्से में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर घर में मौजूद और आसपास के लोगों संदेह हुआ। लोगों को चकमा देने के इरादे से युवक बच्ची को गोद में उठाकर घर की ओर जाने लगा। 

मगर बच्ची के शरीर से खून बहता देखकर लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और पीटने लगे। चूंकि घटना थाने के पास हुई, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने के साथ ही बच्ची को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवा दिया।  

पढ़ें:- तीन युवकों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, फिर कुएं में बंद कर किया ऐसा काम सब रह गए हैरान

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में खलबली मच गई और कुछ ही देर में एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव जिला महिला अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने देखा तो जिला महिला अस्पताल में कोई महिला डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थी। 

प्रभारी सीएमएस डॉक्टर हाकिम सिंह ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्ची को बरेली रिफर कर दिया। एसपी सिटी के निर्देश पर बिनावर थाने के एसओ संजय राय बच्ची और उसके परिजनों के साथ बरेली रवाना हो गए। उधर, देर रात बिनावर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें