पुणे में तीन नाबालिग लड़कियों के सुसाइड के मामले में पुलिस ने तीन लड़कों पर आरोप तय किए हैं। इनमें दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए लड़कों में एक की पहचान राहुल विनोद गोफ्ने (18) और दूसरे की सोहेल मुस्तफा शेख (21) के रूप में हुई है।
पुणे मिरर की खबर के अनुसार पुलिस का कहना है कि नहर में कूद कर जान देने से पहले तीनों नाबालिग लड़कियों ने लड़कों को फोन किया था। इश्क की सनक उनके ऊपर इस कदर थी कि पहले तो उन्होंने फोन पर सुसाइड करने की धमकी दी और यह खौफनाक कदम उठा भी लिया। चौंका देने वाली बात है जिन लड़कों के प्यार में लड़कियां पागल थीं, वह मौके पर पहुंचे तक नहीं।