फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से जबरन वसूली करने पर दो महिलाएं गिरफ्तार, गैंग के बारे में पता लगाने के लिए हो रही है जांच

Mon, 01 Oct 2018 10:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के नजफगढ़ से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से झूठे बलात्कार के आरोप को छिपाने के बदले जबरन पैसे वसूले। पुलिस का कहना है कि मेट्रोपोल मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें नरेला के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत कर कहा कि शुक्रवार की दोपहर उसे दो महिलाओं ने लूटा है। उस वक्त वह अपने घर की ओर लौट रहा था। जब वह द्वारका सेक्टर 18 पर आया तो दो महिलाओं ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया और वह इसके लिए सहमत भी हो गया।

उसे महिलाएं पास के जंगल में ले गईं और कहने लगीं कि वह उसपर झूठा रेप का आरोप लगा देंगी। लेकिन अगर उन्हें पैसे मिल जाएं तो वह झूठा आरोप नहीं लगाएंगी। महिलाओं ने उससे 8 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 382, 389, 411 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच करने पर महिलाओं के बारे में पता लगाया गया। गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपना गुनाह मान लिया।

पुलिस को जांच करने पर ये भी पता चला है कि महिलाओं का एक गैंग है जो पुरुषों से गलत आरोपों के नाम पर पैसे ठगता है। ऐसे मामले 20-30 हो चुके हैं लेकिन लोगों ने बदनामी के डर से मामला दर्ज नहीं कराया। अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें