फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच देकर दो सगी बहनों से किया रेप, बच्चियों ने रो-रोकर बताई आपबीती

Sat, 05 Aug 2017 10:56 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
पीलीभीत के पूरनपुर में घर में खेल रही दो सगी बहनों को लालच देकर गन्ने के खेत में ले जाकर दरिंदे ने बलात्कार किया। बच्चियों की चीख पुकार पर लोगों के एकत्र होने और शोर शराबा होने पर आरोपी भाग गया। दोनों बच्चियों ने रो-रोकर घटना की जानकारी घर वालों को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बालिकाओं के पिता की ओर से मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चियों को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है।

पूरनपुर देहात निवासी छह वर्षीय केजी की छात्रा और पांच वर्षीय उसकी बहन घर में खेल रही थी। इस दौरान घर पहुंचे मोहल्ले के शमशाद ने बच्चियों को रुपये देने का लालच दिया। आरोप है कि आरोपी लालच देकर घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बच्चियों की खेत से चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए। इस पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


बच्चियों ने रो-रो कर घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। पुलिस ने बच्चियों के पिता की ओर से मोहल्ला निवासी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शमशाद के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालिकाओं को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी गई, लेकिन हाथ नहीं लग सका। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी करवाकर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें