फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऑटो ड्राइवर ने दो बेटों के सामने काट दिया पत्नी का सिर, दोनों हाथ

Sat, 05 Aug 2017 10:54 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
मुंबई मे एक ऑटो ड्राइवर ने अपने दो छोटे बेटों के सामने अपने पत्नी का सिर और हाथ काट कर हत्या कर दी।  जानकारी के अनुसार घटना नालासोपारा इलाके की है। आरोपी पति को अपनी पत्नी पर शक रहता था। और चरित्र के संदेह में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय उर्फ जितेंद्र रामजीयावन यादव (30) अपनी पत्नी सरोजा देवी (27) औक दो बच्चों के साथ संजय यादव चॉल में रहता था।


वह मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाता था। अजय हमेशा अपनी पत्नी सरोजा देवी पर शक करता था। इसी बात को लेकर गुरुवार रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया और अजय ने गुस्से में आकर धारदार हाथियार से अपने दो बेटों के सामने सरोजा का सिर व दोनों हाथ काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अजय ने पत्नी के सिर व दोनों हाथ को छिपा दिया और फरार हो गया। शुक्रवार पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने अजय के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें