फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, फिर आरोपियों ने की ये घिनौनी हरकत

Mon, 21 Aug 2017 10:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
संतकबीरनगर के धनघटा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती का पहले अपहरण किया गया और फिर उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। बाद में आरोपी हैवानियत भरा काम करने से नहीं चूके। 
विज्ञापन


महुली इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती का अपहरण कर दो आरोपियों ने गैंगरेप किया। मामले में पुलिस दो आरोपियों पर अपहरण, गैंगरेप और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। पीड़ित युवती के भाई का आरोप है कि वो गोरखपुर में अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने गया था।

घर पर उसकी पत्नी और उसकी बहन अकेली थी। गांव के रहने वाले संतलाल मौर्य और एक दूसरे गांव का रहने वाला शेरा ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना से पीड़ित परिवार सहम गया।
विज्ञापन


घटना के बाद भाई ने महुली थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें