सात साल पहले विदेशी नाबालिग लड़की स्कारलेट कीलिंग की हत्या और रेप के आरोप में फंसे दो व्यक्तियों को कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। कोर्ट ने स्थानीय व्यक्ति सैमसन डिसोजा और प्लासिदो कॉरवालहो को आरोप मुक्त कर दिया है। मिरर की खबर के अनुसार दोनों पर युवकी को नशा, रेप और बीच पर बुरी हालत में छोड़ देने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
गोवा: सात साल पुराने स्कारलेट हत्याकांड में दोनों आरोपी बरी
2 of 6
- फोटो : Getty
स्कारलेट की मां फिओना मकेऊन बेटी को न्याय दिलाने के लिए कई बार भारत आईं। उन्होंने गोवा पुलिस और कई पुलिस अधिकारियों से स्कारलेट को न्याय दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन सालों की कोशिश नाकाम रही। इस बीच बताया जा रहा है कि वह उस जगह पर आखिरी बार जाएंगी जहां उनकी बेटी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
गोवा: सात साल पुराने स्कारलेट हत्याकांड में दोनों आरोपी बरी
3 of 6
- फोटो : Getty
फिओना ने कहा, 'मैं वहां जाना चाहती हूं और अपनी बच्ची से जुड़ना चाहती है। हां, यह भारत में मेरी आखिरी यात्रा होगी।' मां ने यह भी कहा कि केस की सुनवाई में कई साल लग गए और इस दौरान 5 जज बदले और कई बार सुनवाई हुई। फैसले से पहले फिओना ने कहा था कि वह इस दिन का काफी समय से इंतजार कर रही थी।
गोवा: सात साल पुराने स्कारलेट हत्याकांड में दोनों आरोपी बरी
4 of 6
आरोपी
- फोटो : Getty
बताते चलें कि फरवरी 2008 में स्कारलेट की शव संदिग्ध हालत में नॉर्थ गोवा के अंजुना बीच पर मिला था। दरअसल, स्कारलेट की जिस दिन मौत हुई उस दौरान वह 15 साल की थी और वह वेलेनटाइन डे पर अपने परिवार के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन
गोवा: सात साल पुराने स्कारलेट हत्याकांड में दोनों आरोपी बरी
5 of 6
- फोटो : Getty
इस बीच मां फिओना ने स्कारलेट को 25 साल के गाइड के साथ घूमने की अनुमति दे दी और वह बाकी बच्चों के साथ एंजॉय करने लगी, लेकिन उन्हें इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी बहुत दूर जाने वाली है।
गोवा: सात साल पुराने स्कारलेट हत्याकांड में दोनों आरोपी बरी
6 of 6
- फोटो : Getty
हत्या के बाद स्कारलेट की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में आया कि उसे नशे हद से ज्यादा दिया गया था। स्कारलेट के शरीर पर 50 से भी ज्यादा चोटें आई थी और इसी आरोपी में दोनों स्थानीय निवासियों को गिरफ्तार किया गया था।केस पहले गोवा पुलिस के हाथ में था, लेकिन बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) को दे दिया गया।