फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लड़के, 3 मिनट में बैंक से लूट ले गए 12 लाख, देखिए वारदात CCTV में कैद

Fri, 23 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
1 of 6
लूट की सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
हथियारबंद चार लुटेरों ने 3 मिनट में बैंक से 12 लाख रूपए लूट लिए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
लूट की सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
होशियारपुर में हथियारबंद चार लुटेरों ने बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब पंजाब नेशनल बैंक से तीन मिनट में 12 लाख 6 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बैंक के बाहर कार स्टार्ट करके खड़े साथी के साथ टांडा की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
लूट की सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वारदात बुल्लोवाल भोगपुर टी प्वाइंट शाखा में हुई। ब्रांच मैनेजर राजिंदर कुमार ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे के करीब 20 से 25 वर्ष की उम्र के बैंक में दाखिल हुए। एक व्यक्ति काउंटर पर फार्म भरने लगा। इसके बाद एक नौजवान उनके केबिन में आया और पिस्तौल तान कर उन्हें कैशियर के पास जाने के लिए कहा।

4 of 6
लूट की सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद बाकी तीन नौजवानों ने भी अपने पिस्तौल निकाल लिए व स्ट्रांग रूम को खोलने के लिए कहा। मैनेजर ने बताया कि उसने उनको सारा कैश कैशियर के पास होने की बात कही। इस पर उन्होंने कैशियर से दराज व ट्रंक में पड़े 12 लाख 6 हजार रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन

5 of 6
लूट की सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर बैंक के बाहर खड़ी सफेद रंग की आई टवेंटी कार में फरार हो गए। कार उनका एक साथी स्टार्ट करके बैठा था । घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख कुलदीप चाहल, एसपी हैड क्वार्टर अमरीक सिंह धामी भारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लूट की सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जानकारी हासिल कर रही है। बाद में पुलिस ने बुल्लोवाल बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें