फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः क्रिकेट खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या

Sat, 30 Sep 2017 12:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : ani
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान खूनी संघर्ष हुआ। विवाद में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक 12 साल के बच्चे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
#UttarPradesh: 12-year-old boy shot dead after quarrel during a cricket match in Allahabad; Police say FIR being registered, one detained pic.twitter.com/Mnb2QguL5E — ANI UP (@ANINewsUP) September 29, 2017 घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की है। शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर सरांय इनायत इलाके के कनिहार गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद दबंगों ने जमकर फायरिंग की। इस दौरान एक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

पढ़ें: प्रेमी की हत्या कर शव को घर के फ्रिज में रखा, दो दिन बाद दिखाई और दरिंदगी

बताया जा रहा है कि क्रिकेट में बल्लेबाजी को लेकर ये विवाद हुआ। जिस बच्चे ने बल्लेबाजी करने की जिद की थी उसे दूसरे बच्चों ने भगा दिया था। इस पर उसके परिजन आए और उनसे मारपीट करने लगे। बाद में फायरिंग भी की। फायरिंग में फैजान नाम के बच्चे को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें