फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या, भाषण देकर घर लौट रहे थे जयदेव

Sat, 09 Apr 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयदेव जना की हत्या के विरोध में लोगों ने थाने का किया घेराव - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जयदेव जना की कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। शुक्रवार की रात को घर वापस लौटते वक्त उन पर हमला किया गया था।
विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक जयदेव जना शुक्रवार की रात एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अपने मोटर साइकिल से घर वापस आ रहे थे। जब वे पूर्वा दुबराजपुर गांव के करीब पहुंचे उसी वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बूरी तरह से घायल हो गए थे।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्होंने जना को घायल अवस्था में देखा तो वे उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें