महाराष्ट्र के भोसारी में तीन साल की मासूम बच्ची से बलात्कार की घटना समाने आई है। बलात्कार के आरोपी 20 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने मामले को दबाने के लिए पीड़ित परिवार को धमकाने की कोशिश भी की। आरोपी ने पीड़ित परिवार से कहा कि अगर वे पुलिस तक शिकायत लेकर पहुंचे तो वह सभी को जान से मार देगा।