फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विदेशियों ने हाई-टेक तरीके से एटीएम से उड़ाए लाखों

Wed, 10 Aug 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ATM robbery - फोटो : NDTV
विज्ञापन
केरल के तिरुनु‌अनंतपुरम में एक एटीएम से हाईटेक तरीके से हुई लाखों की चोरी में मुंबई से एक विदेशी नागरिक को तिगरफ्तार किया गया है। एटीएम से लाखों रुपए गायब करने वाले तीन लोगों की तस्वीरें एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गईं थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक को मुंबई के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो विदेशी अगर जल्द ही गिरफ्तार नहीं हुए तो केरल सरकार इंटरपोल से अपराधियों को पकड़नने में मदद की अपील करेगी।

सीसीटीवी कैमरे से जो फुटेज सामने आई है उसमें आरोपी एटीएम में कोई डिवाइस लगाते हुए दिख रहे हैं। इस डिवाइस के जरिए पैसे निकालने वाले लोगों का एटीएम नंबर और पिन कोड आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई खातों से निकाले लाखों रुपए

- फोटो : NDTV
पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने स्कैन‌िंग डिवाइस लगाकर एटीएम से पैसे निकाले वाले कई लोगों अकाउंट नंबर असैर उनके पिन नंबर ले लिए और फि एक दिन आकर तीनों लोगों ने एटीएम से लाखों रुपए निकालकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक करीब पांच लाख रुपए एक ही वक्त में निकाले गए हैं। पुलिस को आशंका है कि एटीएम से पैसे लूटने वालों का कोई गैंग भी हो सकता है और में इसमें कई और लोगों के जुड़े होने की खबर भी आ सकती है।

पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की शुरुआती जांच में अभी तीन लोगों को ही संदिग्‍ध माना गया है। तीनों आरोपी विदेशी हैं। अभी और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें