दक्षिण-पूर्व जिले के अंबेडकर नगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को मानेसर में बीयर पिलाकर दो आरोपियों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी महिला को दक्षिणपुरी में फेंककर चले गए।
अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला दक्षिणपुरी में रहती है।
वह तलाकशुदा है। उसकी पेशे से बॉडी बिल्डर हरप्रीत (33) से जान पहचान हुई। हरप्रीत सोमवार को उसे मानेसर ले गया। आरोप है कि वहां उसे जबरदस्ती बीयर पिलाई गई।