घर में सो रही नाबालिग को क्या पता था कि आज की रात उसपर कहर बनकर टूट पड़ेगी। एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ पहले उसका अपहरण किया और फिर खेत में ले जाकर तीनों ने उसे हवस का शिकार बनाया।
घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर इलाके की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर पर सो रही किशोरी का एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दो साथियों के साथ अपहरण कर लिया, तीनों उसे पास के खेत में ले गया। यहां तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। तलाश के बाद किशोरी एक खेत में बेहोश हालत में मिली।
पढ़ें:- शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार
पीड़ित पिता ने एक नामजद समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। आरोप है कि नामजद आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने 10 दिन पहले पीड़िता किशोरी की मां को भी घेरकर खेत में दुष्कर्म का प्रयास किया था।
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली पीड़ित पिता ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर पर सो रहे थे। उनकी 17 साल की बेटी घर में दूसरे कमरे में सो रही थी। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर मुकेश धीमर अपने दो साथियों संग देर रात घर में घुस आया और कमरे में सो रही किशोरी को अगवा कर खेत में ले गया और सामूहिक दुष्कर्म किया।