महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग समेत तीन सगे भाइयों ने कथिततौर पर 13 साल की लड़की का उसके घर में गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना नागपुर के झोपड़-पट्टी इलाके की है।
आउटलुक के अनुसार, तीनों आरोपी लड़की के घर पहुंचे तो देखा कि वह अकेली है। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उससे रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग गए।
तीनों आरोपी गणेशपीठ इलाके की इंदिरा नगर स्लम इलाके हैं। पीड़िता का पिता शाम को जब घर पहुंचा तब उसने पिता को घटना के बारे बताया।