फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर से भरा ट्रक लूटने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े, खुलेआम दुकान लगाकर बेच रहे थे

Mon, 25 Jul 2016 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ब‌ियर - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रक बीयर लूटने के बाद उसे दुकान लगाकर बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले नासिक के कुर्ला इलाके में बीयर से भरा ट्रक लूट लिया गया था। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, तीनों ने एक ट्रक बीयर लूट ली थी जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब की सप्लाई करने वाले शख्स ओम प्रकाश यादव ने पुलिस में शिकायत दी थी वह ट्रक में बीयर के 1500 बाक्स भरकर 14 जुलाई को औरंगाबाद से मुंबई सप्लाई देने जा रहा था तभी रास्ते में उसके ट्रक को कुछ लोगों ने लूट लिया।

यादव की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, बीयर के प्रत्येक बॉक्स में 12 बोतलें थीं।
विज्ञापन

ट्रक समेत की थी बियर की चोरी

ट्रक समेत की थी बियर की चोरी
‌‌शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि कुर्ला की एक दुकान में कुछ बॉक्स सप्लाई करने के बाद वह ट्रक को सड़क किनारे पार्क करके अपने घर चला गया। वह घर से लौटकर देखा तो मौके से ट्रक गायब था। इसके बाद उसे चोरी की आशंका हुई। 

इसके करीब एक सप्ताह बाद कुर्ला पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक को सिन्नार इलाके के खेतों में ले जाया गया है। जो नासिक जिले में आता है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर उस इलाके में पहुंची जहां पर ट्रक ले जाया गया। पुलिस को मौके से 1330 बीयर के बॉक्स भी मिल गए।

इसके बाद पुलिस ने इलाके में मौजूद शराब की दुकान में पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर आरोपी ने कुछ बीयर के बॉक्स बेचे थे। हालांकि दुकान मालिक ने उन्हें अभी पैसे नहीं दिए थे। इसके बाद पु‌लिस ने तीनों आरोपियों बीयर की कुछ बाक्सेस के साथ एक स्‍थान से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें