फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने पाकिस्तानी डॉक्टर को पीटा

Mon, 25 Jul 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर - फोटो : timesofindia.com
विज्ञापन
गुजरात के अहमबाद में किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में लोगों ने एक पाकिस्तानी डॉक्टर को बुरी तरह से पीटा है। अमदाबाद के सारदानगर में भातीय वीजा पर रह रहे डॉक्टर पर किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


आरोपी डॉक्टर की पहचान जयराम लधानी के रूप में हुई है जो अहमदाबाद में वीजा अवध‌ि बढ़वाकर रहा है। पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि किशोरी को लेकर आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक में दवा कराने गई थी तभी डॉक्टर ने किशोरी से छेड़छाड़ करने की कोश‌िश की।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, किशोरी ने डॉक्टर की करतूत घर वालों को बताई तो परिजनों ने डॉक्टर की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

चेकअप करने के बहाने की छेड़छाड़

representative graphic
पुलिस ने बताया है कि आरोपी डॉक्टर को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से डॉक्टरी की डिग्री मिली है। वह कई सालों से भारत में रह रहा है।

16 पीड़िता को पिछले कुछ दिनों से बुखार ‌था। शनिवार को सुबह वह आरोपी के क्लीनिक पर दवा कराने गई थी। डॉक्टर ने उसे कुछ दवा देकर शाम को एक बार फिर आने के लिए कहा।

पीड़िता शाम को जब अपने परिजनों को लेकर अस्पताल पहुंची तो उसने साधारण चेकिंग बोलकर किशोरी को अंदर ले गया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच किशोरी ने शोर मचा दिया। मौके पर बाहर बैठे हुए परिजनों ने घटना की जानकारी होने पर डॉक्टर की पिटाई की। इसके बाद वहां और लोग जुट गए और आरोपी डॉक्टर को बुरी तरह धुन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें