मुंबई के थाणे में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने मशहूर गोल्ड कंपनी मण्णापुरम गोल्ड फाइनेंस को अपना निशाना बनाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरों ने कंपनी ने 30 किलोग्राम सोने की चोरी की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि घटना थाणे के उल्लासनगर में हुई है। हालांकि, अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने गंभीर जांच की बात कही है।
Thane (Maharashtra): Around 30 kg of gold stolen from Manappuram Gold Finance Company in Ulhasnagar; Police registers case.
— ANI (@ANI_news) December 26, 2016